Monday 11 August 2014

Desh Bhakti Geet

आओ हम सब आज़ादी का जश्न मनाये 
भेदभाव का उंच नीच का फ़र्क मिटायें 

हमसे बैर जो लेने आये मुँह की खायें 
आँख उठा कर दुश्मन हमको देख न पायें 

हिन्दुस्तां की धरती पर सब इक जुट होकर 
नफ़रत की ये  खड़ी हुई  दीवार गिरायें 

देश पे अपने प्राण न्योछावर कर दें हँस कर
 ऐसा मन में देश-प्रेम का भाव जगायें 

 हिन्दुस्तानी माताएँ अपने बच्चों को 
अमर शहीद जवानों के यशगान सुनायें 

एक वतन है एक हमारी धरती माता 
देश के हित की ख़ातिर हम भी इक हो जाए  

1 comment:

  1. बेहतरीन प्रस्तुति...जय हिन्द...

    ReplyDelete