क्या बताऊँ दोस्तों क्या मांगती हूँ
मैं ख़ुशी का एक लम्हा मांगती हूँ
वक़्त की इस धूप से बेज़ार होकर
थक गई हूँ कोई साया मांगती हूँ
हर तरफ मतलब का इक बाज़ार है
जो सवारे मुझे वो मसीहा मांगती हूँ
कुछ नहीं तुझसे खुदाया सुन ज़रा
प्यार आख़िर एक सच्चा मांगती हूँ
लोग कहते है मुझे पागल "सिया'
ज़िन्दगी से जाने क्या क्या मांगती हूँ
सिया
bahut khub kha hai siya ji nice one
ReplyDeleteTUJH SE TUJHKO MAAG RAHA HAI KOI..... AUR TU KAHATI HAI PAGAL SIYA KE MAIN MAANGTI HUN KHUDA SE....TU TO DENE WALON MAIN HAI MANGNEWALON MAIN HARGIZ NAHIN....
ReplyDeletetarif karna suraj ko diya dikhane ke barabar hai isliye mere pas lafz nahi hai
ReplyDelete